काम की बातः 31 मार्च तक हर हाल में राशन कार्ड का करा लें e-KYC, वर्ना… [Useful thing: By March 31, get your ration card e-KYC done, otherwise…]

2 Min Read

रांची। झारखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। राज्य में अब ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया है। 31 मार्च तक सभी राशन कार्डधारकों को हर हाल में ई-केवाईसी करा लेना है। राज्य सरकार ने पीला और गुलाबी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अभियान शुरू किया है।

21 से 27 मार्च तक चलेगा अभियानः

राज्य में 21 से 27 मार्च तक ‘ई-केवाईसी सप्ताह’ मनाया जाएगा, जिसमें जनवितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदार घर-घर जाकर कार्डधारकों का ई-केवाईसी करवाएंगे।
अगर किसी राशन कार्ड धारक का मोबाइल नंबर वेरिफाइड नहीं है, तो इसकी जानकारी प्रशासन को देनी होगी। ई-केवाईसी के दौरान ही आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ा जाएगा।

राज्य की योजनाओं का लाभ पाने के लिए राशन कार्ड जरूरीः

झारखंड सरकार की कई योजनाओं का लाभ पाने के लिए राशन कार्ड जरूरी है। मंईयां सम्मान योजना भी इनमें से एक है, जिसके तहत 18 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलते हैं। अगर राशन कार्ड नहीं है, तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी करवाएं, ताकि किसी को राशन और सरकारी लाभ से वंचित न होना पड़े।

इसे भी पढ़ें

बजट सत्र: राशन कार्डधारियों को अब दाल के साथ सोयाबीन-बड़ी देगी सरकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं