कोडरमा : वन विभाग की टीम ने बुधवार सुबह लखीबागी एसपी कोठी के समीप से ढिबरा लदे तीन 709 वाहन को जब्त किया है।
रेंजर को गुप्त सूचना मिली थी कि ढोला कोला जंगल से ढिबरा लोड करके कई वाहन तिलैया की ओर जा रहे हैं।
इसके बाद लखीबागी के समीप इन तीन वाहनों को जब्त किया गया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तो में रोहित कुमार और गुल्ली सिंह के नाम शामिल हैं। इसके बाद वन विभाग की टीम ढिबरा लदे 709 वाहन को जब्त कर वन परिसर ले आयी।
गाड़ी में लगभग 15 टन ढिबरा लोड था, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख बताई जा रही है। मौके पर उस्मान अंसारी, छत्रपति शिवाजी तथा गोपाल यादव आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें
निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड पर बात करना क्यों आपत्तिजनक लगा: कांग्रेस







