रांची। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रांची एयरपोर्ट पर आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने मुलाक़ात की। राजनाथ सिंह आज Lohardaga में आजसू उम्मीदवार नीरू शांति भगत के लिए सभा को संबोधित करने आये थे। अभी वह रांची में भाजपा के उम्मीदवार नवीन जायसवाल के लिए सभा को संबोधित कर रहे हैं।
इससे पहले आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने आज मुड़मा शक्ति स्थल में पूजा-अर्चना कर सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा से मुलाकात की। इस दौरान सरना धर्म कोड के ज्वलंत मुद्दों पर उनसे सार्थक चर्चा हुई।
इस मौके पर राजी पडहा प्रार्थना सभा के प्रवक्ता संजय पाहन, सुरज खलखो, एस अली, आशुतोष तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें
राजनाथ सिंह बोले-चंपाई गरीब आदिवासी का बेटा इसलिए सत्ता से बदखल किया गया