पिता को मुखाग्नि देकर सदन पहुंचे स्पीकर [ Speaker reached the House after offering funeral pyre to his father ]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा के इतिहास में यह पहला मौका था, जब कोई स्पीकर लगातार दूसरी बार चुना गया हो।

इससे भी खास बात यह रही कि दोबारा स्पीकर चुने गए रबींद्रनाथ महतो विपरीत परिस्थितियों में विधानसभा आए।

उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद वे उन्हीं कपड़ों में विधानसभा आए, जिसमें पिता को मुखाग्नि दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट भी लिखा था।

इसके अलावा एक छोटी घटना को छोड़ दिया जाए तो चार दिन का सत्र बिल्कुल ही शांतिपूर्वक चला।

इसे भी पढ़ें

रबींद्रनाथ महतो सर्वसम्मति से चुने गये झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष [Rabindranath Mahato unanimously elected Speaker of Jharkhand Assembly]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं