रबींद्रनाथ महतो सर्वसम्मति से चुने गये झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष [Rabindranath Mahato unanimously elected Speaker of Jharkhand Assembly]

2 Min Read

बाबूलाल और हेमंत ने आसन पर बैठाया

रांची। नाला से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रबींद्रनाथ महतो एक बार फिर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। रबींद्रनाथ महतो को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष के निर्वाचन का प्रस्ताव सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेकर आये जिसका समर्थन टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया।

रबींद्रनाथ महतो को अध्यक्ष निर्वाचित करने के कुल सात प्रस्ताव आये थे। दूसरा प्रस्ताव मंत्री राधा कृष्ण किशोर का था। जिसका समर्थन रामेश्वर उरांव ने किया। तीसरा प्रस्ताव सुरेश पासवान लेकर आये, जिसका समर्थन नरेश सिंह ने किया।

चौथा प्रस्ताव अरूप चटर्जी ने दिया, जिसका समर्थन चन्द्रदेव महतो ने किया। पांचवा प्रस्ताव बाबूलाल लेकर आये, जिसका समर्थन सीपी सिंह ने किया। छठा प्रस्ताव सरयू राय लेकर आये, जिसका समर्थन जनार्दन पासवान ने किया। वहीं सातवां प्रस्ताव जयराम कुमार महतो लेकर आये. जिसका समर्थन निर्मल महतो ने किया।

CM और बाबूलाल अध्यक्ष को आसन तक लेकर गएः

रबींद्रनाथ महतो को जब सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया. तो उसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और धनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रबीन्द्रनाथ महतो को आसन तक लेकर आये और उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया।

इसे भी पढ़ें

स्पीकर पद के लिए रबिंद्र नाथ महतो के नाम पर बनी सहमति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं