तो इसलिए नागपुरी अभिनेता कर दिये दो कत्ल

3 Min Read

रांची में हुए डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा

रांची। रांची के पंडरा में हुए डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया है। ये दोनों कत्ल किसी और ने नहीं, बल्कि जाने-माने नागपुरी अभिनेता ने किये थे।

पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि नागपुरी अभिनेता राम मुंडा ने इस वारदात को इश्क की खातिर अंजाम दिया था।

दरअसल, मृतक बिरसा की बेटी से राम मुंडा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन, बिरसा इस रिश्ते के खिलाफ था।

उसने राम मुंडा को अपनी बेटी से दूर रहने को कहा था। साथ ही कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद राम मुंडा ने पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी अलाउद्दीन अंसारी को भी गिरफ्तार किया है।

राम मुंडा ने पुलिस को बताया कि उसने पूरी प्लानिंग करके ये दोनों हत्याएं कीं। पहले हथियार खरीदा। फिर इस वारदात को अंजाम दिया।

उसने बताया कि वह सिर्फ बिरसा को मारना चाहता था, लेकिन, उसकी पत्नी सोनी ने हमें देख लिया था। इसलिए उसे भी रास्ते से हटा दिया।

पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गये हथियार को बरामद कर लिया है।

ज्ञात हो कि 21 फरवरी को पंडरा इलाके में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिस्का मोड़ जनक नगर रोड नंबर 4 में बिरसा अपनी तीसरी पत्नी के साथ रहता था।

झोपड़ीनुमा घर में पत्नी-पत्नी दोनों साथ रहते थे। घटना के दिन वह घर के बाहर चेयर लगाकर बैठा हुआ था, तभी गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

पत्नी अंदर कमरे में थी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी जैसे ही कमरे से बाहर निकली तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। बिरसा कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था।

इसे भी पढ़ें

दो नाबालिग छात्राओं के साथ दो दिन तक गैंगरेप, सभी आरोपी भी नाबालिग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं