रांची। झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने आज जरमुंडी में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने जमकर हेमंत सोरेन की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने झारखंड सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि ये सरकार घुसपैठिए का सरकार है।
जामताड़ा में शुक्रवार को स्कूल बंद कर दिए जाते हैं। साहिबगंज में स्कूल शुक्रवार को बंद होते हैं नमाज पढ़न के लिए। स्कूल तो पूरी दुनिया में रविवार को बंद होते हैं। मैं हेमंत सोरेन से पूछना चाहता हूं कि अगर आप उनके लिए शुक्रवार को स्कूल बंद करते हैं तो हमें भी मंगलवार को हनुमान जी को पूजा करने के लिए स्कूल बंद करो। हमारा हिंदू एक नहीं है।
झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कक्ष थे। तो हमारा विधायक भी विधानसभा में हनुमान चालिसा करेगा। झारखंड में कोई जगह में रामनवमी का जुलूस निकालने नहीं दिए जाते हैं। दुर्गा मां का विसर्जन करने नहीं दिया जाता है। बाबर ने भी कोशिश किया होगा। औरंगजेब ने भी कोशिश किया होगा रामनवमी का पूजा बंद करने का।
औरंगजेब और बाबर से बड़े नहीं हैं आपः
हिमंता ने कहा कि हेमंत सोरेन जी आप औरंगजेब से बड़ा नहीं है, बाबर से बड़ा नहीं है। ये आलमगीर आलम और इऱफान अंसारी औरंगजेब से बड़ा नहीं है। आपको गंगा मंईया में हम डाल देंगे लेकिन रामनवमी का जुलूस निकलते रहेगा।
बहुत ज्यादा मैला हो गया है गंगा मईया में एक बार सबको सर्विसिंग करने की जरूरत है। देवेंद्र जी को वोट दीजिए। सीधा सर्विसिंग कर दीजिए इन लोगों का। हम बंटजाते हैं लेकिन ये लोग एक ही जगह पर वोट करते हैं। हमें अगर सेफ रहना है तो हमें एक रहना होगा।
इसे भी पढ़ें
