अक्षरा सिंह के रोड-शो में उमड़ी भीड़ [Crowd gathered in Akshara Singh’s road show]

2 Min Read

निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में धनबाद पहुंची अभिनेत्री

धनबाद। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह शुक्रवार को बाघमारा (धनबाद) पहुंची। वो बाघमारा विधानसभा चुनाव से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के रोड शो में शामिल हुईं। इस दौरान अक्षरा को देखने और सेल्फी-फोटो लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने रोहित यादव के साथ खुली जीप से रोड शो किया।

बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामनेः

इधर, बाघमारा सीट से भाजपा के शत्रुघ्न महतो और कांग्रेस के जलेश्वर महतो आमने-सामने हैं। शत्रुघ्न व जलेश्वर कोलियरी मजदूर यूनियनों से जुड़े हैं। शत्रुघ्न महतो यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हैं। उनके भाई सांसद ढुलू महतो यूनियन के महामंत्री हैं। वहीं, जलेश्वर झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन से जुड़े हैं।

बाघमारा सीट पर सबसे ज्यादा 3 बार जीते ढुलूः

झारखंड में अब तक हुए 4 विधानसभा चुनावों में बाघमारा विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 3 बार ढुलू महतो ने जीत दर्ज कराई है। भाजपा 2 बार, एक बार जेवीएम और एक बार जदयू ने जीत दर्ज की है। झामुमो को इस सीट पर अब तक जीत नहीं मिल पाई है।

ढुलू महतो 2 बार भाजपा के टिकट पर जीते, जबकि एक बार जेवीएम के टिकट पर चुनाव जीतकर झारखंड विधानसभा के सदस्य बने। ढुलू महतो अब सांसद बन चुके हैं। इस बार उनकी जगह उनके भाई शत्रुघ्न महतो चुनाव लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

मिथुन चक्रवर्ती निरसा में करेंगे चुनाव प्रचार

Share This Article
Exit mobile version