बेरमो में राहुल गांधी ने सभा में कहा- कांग्रेस संविधान की रक्षा कर रही है, BJP फाड़ के फेंकना चाहती है [Rahul Gandhi said in a rally in Bermo- Congress is protecting the Constitution, BJP wants to tear it and throw it away]

2 Min Read

बेरमो। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बेरमो में चुनावी सभा करने पहुंचे थे। उन्होंने बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल और बोकरो से कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि ये विचाराधारा की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा करने का काम कर रही है।

बीजेपी और आरएसएस संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। फाड़ के फेंकने की कोशिश कर रही है। ये संविधान अंबेडकर जी का संविधान है, फूले जी का संविधान है, बिरसा मुंडा का संविधान है।

ये संविधान हिन्दुस्तान के लोगों की आत्मा हैः

नरेंद्र मोदी कहते हैं कि राहुल गांधी लाल किताब दिखा रहा है। नरेंद्र मोदी जी इसका रंग जरूरी नहीं है। ये संविधान को लूटना चहते हैं और अडाणी जी जैसे लोगों को पकड़ाना चाहते हैं।

ये संविधान बहुत पुरानी किताब है। इसमें जो सोच है ये नई सोच नहीं है। ये बहुत पुरानी सोच है। अंबेडकर की सोच है, गांधी जी की सोच है, बिरसा मुंडा की सोच है, नानक जी की सोच है। एक प्रकार से ये हिंदुस्तान की जनता की आत्मा है। आज इस देश में गरीबों को जो अधिकार है वो इस किताब के कारण मिला है।

इसे भी पढ़ें

महगामा में बोले राहुल-नरेंद्र मोदी अरबपतियों की कठपुतली

Share This Article
Exit mobile version