रांची। रांची में सिरम टोली-मेकॉन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने 7 जनवरी से 16 जनवरी तक का ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान रेलवे ट्रैक के ऊपर केबल स्टे ब्रिज के सेगमेंट जोड़ने का कार्य किया जाएगा। 7 से 12 जनवरी तक रोजाना 4 घंटे और 13 से 16 जनवरी तक रोजाना 2 घंटे का ब्लॉक दिया गया है।
रद्द ट्रेनों की सूची
- 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 7 से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी।
- 18628/18627 रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस 7 और 12 जनवरी को रद्द रहेगी।
- 68036/68035 हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू 7 से 12 जनवरी तक रद्द रहेगी।
- हटिया-सांकि-हटिया मेमू 7 से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी।
- 18036/18035 हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 7 से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी।
- 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस 7 से 12 जनवरी तक रद्द रहेगी।
- 58034/58033 रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची मेमू 7 से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी।
रूट और समय में बदलाव
- रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (20887) 7 से 12 जनवरी तक 30 मिनट देरी से रांची से रवाना होगी।
- संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस (15027/15028) के राजगांगपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव किया जाएगा।
- हैदराबाद-पटना स्पेशल (07255) 8 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय राउरकेला-सिनी-चांडिल-मुरी-कोटशिला होकर चलेगी।
- ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस 11 जनवरी को मार्ग में बदलाव के साथ कोटशिला-मुरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला होकर चलेगी।
- रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल (07055) 7 जनवरी को कोटशिला-मुरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला होकर चलेगी।
यात्रियों के लिए निर्देश
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले नई समय-सारणी और रूट की जानकारी लें। रेलवे ने ब्लॉक के दौरान वैकल्पिक प्रबंध किए हैं।
इसे भी पढ़ें