Shibu Soren award news: झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को पद्म भूषण

Anjali Kumari
1 Min Read

Shibu Soren award news

रांची। केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यह पुरस्कार हर साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाते हैं। बता दे दिशोम गुरु को यह सम्मान लोक कल्याण के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों के लिए दिया गया है। 11 जनवरी 1944 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे शिबू सोरेन ने कम उम्र में पिता की हत्या के बाद शोषण के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। वे आदिवासी अधिकारों की मजबूत आवाज बने। उन्हें गुरुजी और दिशोम गुरु के नाम से जाना गया। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री, दुमका से आठ बार सांसद, राज्यसभा सदस्य और केंद्र में मंत्री रहे। 2025 में 81 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ।

Share This Article