Jharkhand cold wave: झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, 12 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

2 Min Read

Jharkhand cold wave

रांची। रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लगातार गिरते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम केंद्र, रांची ने राज्य के 12 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रांची और खूंटी शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में सबसे अधिक ठंड गुमला में दर्ज की गई है, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुमला में अधिकतम तापमान भी केवल 21.3 डिग्री रहा, जिससे दिन के समय भी सिहरन महसूस की जा रही है। वहीं खूंटी में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, हजारीबाग और लोहरदगा में 5.2 डिग्री, डाल्टनगंज में 5.5 डिग्री और सिमडेगा में 6.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

किस जिलों में न्यूनतम तापमान मंजूर है

राज्य के कुल 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। रांची में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री, बोकारो में 8.5 डिग्री, देवघर में 8.7 डिग्री और चाईबासा में 8.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में ठंड का असर शिमला जैसी ठंड का एहसास करा रहा है।अधिकतम तापमान की बात करें तो 13 जिलों में यह 25 डिग्री से नीचे बना हुआ है। लातेहार में सबसे कम अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान के कम अंतर के कारण दिनभर ठंड बनी हुई है।

मौसम विभाग ने सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है। ठंड को देखते हुए रांची में 31 दिसंबर तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। विभाग ने लोगों को पूरी तरह गर्म कपड़े पहनने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

Share This Article
Exit mobile version