पिस्का नगडी। संत ओंकार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को स्कूल का सातवां वर्षगांठ एवं शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईटकी के जिला परिषद सदस्य सदस्य रीना देवी ने कहा कि विद्यार्थियों को पढाई के समय पढाई खेल के समय खेल में पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है तभी विद्यार्थियों को सफलता मिलती है।
उन्होंने स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि संत ओंकार स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाई और खेल के माध्यम से बच्चों का जो सर्वांगीण विकास करा रहा है वो सराहनीय है।
अन्य अतिथियों में इक्कीस पङहा राजा मदन लकड़ा, मंजीत लकड़ा ( पूर्व मुखिया ), आरती देवी, छुनिया उरांईन, रंजीत तिग्गा, सुनील महतो, अनिल लकड़ा, सलमान अंसारी, अशोक केशरी, रितेश केशरी, विद्यालय के संस्थापक जगन्नाथ साहु, प्रधानाचार्य दीपक कुमार केशरी, ज्योति केशरी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर घोषणा की कि स्कूल के द्वारा दो सौ गरीब और असहाय परिवार के बच्चों को सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम के द्वारा नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करेगा।इस अवसर पर बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई, बच्चों ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया।
मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी बच्चों को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया । मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार केशरी ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र में हमें शिक्षा पर और भी आगे बढ़ने की जरूरत है, सचिव रवि कुमार केशरी ने कहा बच्चे आपकी पूंजी है और एक महान राष्ट्र के निर्माण के लिए शिक्षा अतिआवश्यक है।
कार्यक्रम में वार्षिक खेलकूद के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, इस अवसर पर बाहुबली ग्रुप, आदिवासी युवा मंच के सम्मानित सदस्य, मदन लकड़ा , विद्यालय प्रबंधन के ज्योति केशरी, सोनम केशरी, मुकेश हजाम, अमीषा, बिजेंद्र, ज्योति कुमारी, उदेश्वर महतो, भरत गोप, वरुण गोप, राजू लकङा, पम्मी देवी, विवेक केशरी, विक्की चौधरी, प्रतीक चौधरी, निशु केशरी, अनन्या केशरी, आलम अंसारी, जयवीर केशरी ( कार्तिक)सहित अभिभावकगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें
