हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान यात्रा आज से [Hemant Sarkar’s Maiyan Samman Yatra from today]

1 Min Read

रांची। हेमन्त सरकार मंईयां सम्मान यात्रा 23 सितम्बर से शुरू करेगी। गढ़वा जिले के बंशीधर नगर से सम्मान यात्रा आरम्भ होगी।

पूरे राज्य में 25 हजार आमसभाएं, 7500 सभाएं व 1500 जगहों पर स्वागत समारोह होगा। पहले चरण में मंत्री बेबी देवी व विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में पलामू प्रमंडल के गढ़वा, मेदिनीनगर व लातेहार जिले से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस अवसर पर स्थानीय मंत्री, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

पहले दिन रमना और मेराल में होगी सभा

23 सितम्बर को दिन के 11.45 बजे बंशीधर नगर में आम सभा व रमना और मेराल में सभा होगी। गढ़वा में शाम 7.30 बजे रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया है।

24 सितम्बर को गढ़वा, मझिआंव, हैदरनगर, हुसैनाबाद, छतरपुर, नावानगर व पाटन में सभा व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। रात 7.45 बजे दलित छात्रावास में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया है।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान यात्रा कल से, 25 हजार से अधिक होगी आम सभाएं

Share This Article
Exit mobile version