मॉल आफ रांची में रेड, बार का मैनेजर गिरफ्तार [Raid in Mall of Ranchi, bar manager arrested]

2 Min Read

रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मॉल ऑफ रांची में संचालित बीयर बार लार्ड ऑफ़ दी ड्रिंक्स के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार मैनेजर का नाम मनीष सिंह है और वह बिहार के गया जिले का रहनेवाला है। सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने देर रात छापेमारी की, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

वरीय अधिकारियों को लगातार सूचना मिल रही थी कि मॉल ऑफ रांची में संचालित बीयर बार लॉर्ड ऑफ दी ड्रिंक्स में देर रात तक पार्टी का आयोजन होता है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की है।

हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने को कहा था कि रात 12 बजे के बाद किसी भी हालत में बार एवं रेस्टोरेंट खुले न रहें।

कोर्ट ने रांची के मेन रोड इलाके में स्थित एक बार में एक युवक की गोली मार कर हत्या के मामले में स्वतः संज्ञान के आधार पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिये थे।

इसे भी पढ़ें

होटल के बेसमेंट से 10 युवक-युवती गिरफ्तार, मैनेजर भी धराया

Share This Article
Exit mobile version