Sanjeev Kumar: 1992 बैच के अफसर संजीव कुमार बने प्रधान मुख्य वन संरक्षक

1 Min Read

Sanjeev Kumar

रांची। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 1992 बैच के वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक की जिम्मेवारी सौंपी है। फिलहाल वे पीसीसीएफ बंजर भूमि विकास प्राधिकार के पद पर कार्यरत थे।

संजीव कुमार का करियर

संजीव कुमार वन विभाग में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत पश्चिम चंपारण से की थी और लंबे अनुभव के चलते उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि पूर्व पीसीसीएफ–हॉफ अशोक कुमार 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद यह पद रिक्त चल रहा था।

इस पद के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों संजीव कुमार, परितोष उपाध्याय और विश्वनाथ शाह के नाम चर्चा में थे। इनमें से परितोष उपाध्याय वर्तमान में पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ के पद पर कार्यरत हैं और जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

राज्य सरकार के इस फैसले के बाद वन विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है, जिससे वन संरक्षण और विभागीय कार्यों में नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Exit mobile version