एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
रांची। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शुक्रवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
एयरपोर्ट से दोनों नेताओं का काफिला भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचा। प्रदेश कार्यालय में दोनों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत पार्टी के कई नेता उपस्थित रहे।
मंत्री बनने के बाद संजय सेठ का यह पहला रांची दौरा है। वह तीन दिनों तक राज्य के दौरे पर रहेंगे।
इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
संजय सेठ शुक्रवार की दोपहर में रांची पहुंचे हैं। इसके बाद वह भगवान बिरसा मुंडा और अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
फिर दीपाटोली स्थित सैनिक छावनी परिषद के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शनिवार को वह ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
रविवार को रांची में विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम में शरीक होंगे। 17 जून को सिल्ली के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद दोपहर को दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
इसे भी पढ़ें