पीएम मोदी का काल नहीं उठाया चंपाई सोरेन ने
जमशेदपुर। कभी-कभी अननोन नंबर का कॉल नहीं उठाने से भारी नुकसान होने की भी आशंका उत्पन्न हो जाती है। झारखंड में भी ऐसा ही कुछ हुआ, जब एक अननोन नबंर का कॉल नहीं रिसिव होने के कारण रांची से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया।
बीजेपी में तो लगा मानो भूचाल ही आ गया। तमाम वरिष्ठ नेताओं को फोन बजने लगे। इसलिए कभी कभी ट्रू-कॉलर एप की अहमियत भी पता चलती है। अब आपको बताते हैं कि आखिर हुआ क्या।
झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ बीजेपी में शामिल हो गये हैं। पिछले दो तीन दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। वह जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती थे। बीते रविवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी ने उनका कुशलक्षेम पूछने के लिए उन्हें फोन किया। फोन पीएम आवास से किया गया था।
इधर चंपाई सोरेन अस्पताल में बेड पर थे। आराम कर रहे थे। उन्होंने अपने फोन में अननोन से काल देखा, तो नहीं उठाया। पूरा रिंग होकर कॉल कट गया। पीएम मोदी ने फिर उन्हें फोन लगाया और फिर चंपाई ने फोन नहीं उठाया।
पीएम ने उन्हें तीन बार काल किया और तीनों ही बार चंपाई ने फोन नहीं उठाया, तो पीएम चिंतित हो गये। उन्होंने दिल्ली में ही कुछ नेताओं से बात की। इसके तुरंत बाद हिमंता बिस्वा सरमा का काल रांची के नेताओं को आ गया।
देखते ही देखते रांची से दिल्ली तक हड़कंप मच गया कि आखिर चंपाई सोरेन पीएम मोदी का फोन उठा क्यों नहीं रहे हैं। तरह तरह की आशंकाएं उत्पन्न होने लगी। फिर तुरंत ही जमशेदपुर बीजेपी कार्यालय से संपर्क किया गया।
सूचना मिलते ही जमशेदपुर के बीजेपी नेताओं ने तुरंत ही टीएमच अस्पताल की दौड़ लगा दी। उन्होंने अस्पताल पहुंच कर चंपाई सोरेन का कुशलक्षेम पूछा और फिर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे बात करना चाहते हैं और उन्हें फोन कर रहे हैं, पर आप फोन नहीं रिसिव कर रहे।
तब चंपाई सोरेन ने अपना मोबाइल चेक किया और बताया कि हां, एक अननोन नंबर से बार-बार फोन तो आ रहा था। फिर वह बड़े मायूस हो गये कि प्रधानमंत्री से उनकी बात नहीं हो सकी। तब बीजेपी नेताओं रांची और दिल्ली के नेताओं को खबर किया।
इसके आधे घंट के बाद फिर प्रधानमंत्री का कॉल चंपाई सोरेन के मोबाइल पर आ गया। तब चंपाई ने तपाक से फोन उठाया और मोदी जी से क्षमा मांगते हुए सफाई दी कि कई सारे अननोन नंबर से काल आते रहते है, जिनसे वह परेशान हो जाते हैं।
ऐसे भी वह अस्पताल में हैं और डाक्टर ने रेस्ट करने को कहा है। दो तीन बार उन्होंने पीएम मोदी से क्षमा मांगी। तब मोदी ने कहा जाने दीजिए, अपनी तबीयत के बारे में बताईये, कैसे हैं आप। पीएम करीब सात मिनट तक चंपाई सोरेन से बात की और उनकी तबीयत का हाल जाना।
इस वाकये की चर्चा जमशेदपुर से लेकर रांची तक हो रही है। खूब चटखारे से लेकर यह कहानी सुनाई जा रही है। बहरहाल, कभी-कभी अननोन काल नहीं उठाना भी किस्सा बन जाया करता है।
इसका इससे बेहतर उदाहरण नहीं मिल सकता। अब सब कुछ ठीक है। चंपाई सोरेन स्वस्थ हैं। अस्पताल से घर आ चुके हैं और शायद अब वह अननोन बर से कॉल आने पर उसे इग्नोर करने से पहले कई बार सोचेंगे जरूर।
इसे भी पढ़ें
JMM ने भी कांग्रेस के भ्रष्टाचार के स्कूल से प्रशिक्षण लिया है- पीएम मोदी