Heavy rain in Jharkhand: 18 सितंबर तक झारखंड में होगी झमाझम बारिश

Juli Gupta
2 Min Read

Heavy rain in Jharkhand:

रांची। उत्तर तेलंगाना और उससे सटे क्षेत्रों में बने निम्न दबाव (Low Pressure) क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) के कारण झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है। रविवार को दोपहर 2 बजे के बाद रांची और आसपास के इलाकों में मूसलधार बारिश शुरू हो गई। शाम 5:30 बजे तक रांची में 30 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। महज तीन घंटों में हुई इस भारी बारिश के कारण रांची के कई निचले इलाकों जैसे अल्बर्ट एक्का चौक, कांटा टोली फ्लाईओवर के नीचे, सेवा सदन रोड और कांके रोड—में पानी भर गया। कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, और कुछ जगहों पर पानी की गहराई तीन फीट तक पहुंच गई।

18 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगाः

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 18 सितंबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विश्वकर्मा पूजा के दिन भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Heavy Rain: झारखंड में 2 जुलाई तक तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 4 जिलों में येलो अलर्ट 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं