झारखंड में बदला मौसम, सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश, बढ़ी ठंड [Weather changed in Jharkhand, heavy rain since morning, cold increased]

1 Min Read

रांची। झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह मौसम बदल गया है। राजधानी रांची समेत कई इलाकों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार इससे तापमान में गिरावट आई है। साथ ही ठंड भी बढ़ी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश हो रही है। गढ़वा, लातेहार, पलामू और चतरा में वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची में पारा 10 डिग्री से नीचेः

रांची में इस सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री के नीचे चला गया है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा 3 डिग्री गिरकर 9.8 पर आ गया है। यह सामान्य से कम है।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण बारिश हो रही है। इससे दिन में बादल छाये रहेंगे और पारा गिरेगा।

इसे भी पढ़ें

बच कर रहें, बढ़ने वाली है कंपकंपी, लुढ़केगा पांच डिग्री पारा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं