दुर्गा पूजा में युवक की पीटकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार [Ranchi police arrested two accused of beating a youth to death during Durga Puja]

1 Min Read

रांची। दुर्गा पूजा के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी चंदन के निर्देश पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंडरा ओपी क्षेत्र के विकास नगर के रहने वाले मंतोष कुमार और आयुष राज को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि दुर्गा पूजा घूमने के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट में घायल युवक रोहित तिर्की की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी में यह जानकारी दी।

क्या है मामला

बीते 11 अक्टूबर को रोहित दुर्गा पूजा घूमने के लिए गया हुआ था। पूजा के दौरान कुछ आपराधिक किस्म के युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद युवकों ने रोहित के साथ मारपीट की, मारपीट में रोहित बुरी तरह से जख्मी हो गया।

रोहित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई थी। रोहित की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव के साथ लालपुर चौक को जाम कर दिया था

इसे भी पढ़ें

झारखंड में रेप-मर्डर के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Share This Article
Exit mobile version