Durga Puja: झारखंड के कर्मियों को दुर्गा पूजा से पहले मिलेगा वेतन

1 Min Read

Durga Puja:

रांची। झारखंड के कर्मचारियों को दुर्गा पूजा के पहले वेचन का भुगतान होगा। राज्य सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सितंबर 2025 का वेतन 25 सितंबर 2025 से भुगतान किया जाएगा।

यह निर्णय झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम 139 के तहत लिया गया है, ताकि त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को किसी प्रकार की वित्तीय असुविधा न हो। सरकार के इस फैसले से हजारों सरकारी कर्मियों को समय पर आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे वे त्योहारी तैयारियों को आसानी से पूरा कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें

वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल कोलकाता में दुर्गा पूजा कार्निवाल

Share This Article
Exit mobile version