Ranchi Rain Alert: रांची समेत इन जिलों में 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट [Rain alert for 3 days in these districts including Ranchi]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

Ranchi Rain Alert:

रांची। झारखंड के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में जहां अच्छी बारिश होने की संभावना है, वहीं कुछ जिलों में उमस और गर्मी अब भी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र इस बदलाव की वजह बना है। इस प्रभाव के कारण झारखंड में 30 मई तक मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी। राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं।

Ranchi Rain Alert: इन जिलों में हो सकती है बारिश, यलो अलर्ट जारीः

गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और रांची के कुछ इलाकों में आज मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई को संथाल परगना क्षेत्र के सभी जिलों में वर्षा की संभावना है, जबकि 30 मई को गिरिडीह, देवघर, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

Ranchi Rain Alert: राजधानी रांची और अन्य क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रांची में दोपहर के बाद बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। हजारीबाग के कोनार में सबसे अधिक 65.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दूसरी ओर, सरायकेला का तापमान सबसे अधिक 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला में सबसे कम 21.6 डिग्री रहा।

इसे भी पढ़ें

Onion Prices: बारिश से हुआ किसानों को भारी नुकसान, प्याज के दाम में भारी गिरावट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं