Ranchi railway station:
रांची। रांची रेल मंडल के अंतर्गत रांची स्टेशन यार्ड का रेनोवेशन कार्य के कारण आने वाले दिनों में रेल परिचालन प्रभावित होगा। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक कई प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ विभिन्न स्टेशनों से किया जाएगा।
ये ट्रेनें बाधित होंगीः
इस अवधि में हटिया–टाटानगर, हटिया–सांकी, रांची–बोकारो स्टील सिटी, खड़गपुर–रांची, धनबाद–रांची और टाटानगर–हटिया समेत कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा। कुछ ट्रेनें केवल चुनिंदा दिनों में रद्द रहेंगी, जबकि कई का संचालन पिस्का, मूरी, बोकारो स्टील सिटी और मेसरा जैसे स्टेशनों से आंशिक रूप से किया जाएगा। इसके अलावा आद्रा मंडल में विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक के कारण हटिया–टाटानगर एक्सप्रेस 22 नवंबर को रद्द रहेगी और खड़गपुर एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किए जा रहे हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा।
आद्रा मंडल में ब्लॉक के कारण ये ट्रेनें रद्दः
ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया–टाटानगर –हटिया एक्सप्रेस 22 नवंबर को रद्द रहेंगी।
ट्रेन संख्या 18602-18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 58663-58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर, ट्रेन संख्या 58034-58033 रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर, ट्रेन संख्या 58665-58666 हटिया-सांकि-हटिया पैसेंजर दस दिसंबर से सात जनवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 18085-18086 खड़गपुर-रांची-खड़गपुर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13303-13304 धनबाद-रांची-धनबाद एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 68035-68036 टाटानगर-हटिया-टाटानगर मेमू ये ट्रेनें 23 दिसंबर से सात जनवरी तक रद्दः
ट्रेन संख्या 13403-13404 रांची-भागलपुर-रांची एक्सप्रेस 6 जनवरी और 7 जनवरी को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 13319/13320 दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस 24, 26, 28 व 31 दिसंबर तथा 2, 4 और 7 जनवरी को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 18632 चोपन-रांची एक्सप्रेस 25, 27, 29 दिसंबर और 1,3, 5 और 8 जनवरी को रद्द रहेगी।







