JharkhandJharkhand Bar Council elections: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड बार काउंसिल चुनाव को दी हरी झंडी, पांच चरणों में होगा चुनाव

Jharkhand Bar Council elections: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड बार काउंसिल चुनाव को दी हरी झंडी, पांच चरणों में होगा चुनाव

Jharkhand Bar Council elections:

रांची। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड बार काउंसिल चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण याचिका पर बड़ा फैसला सुनाते हुए देशभर में बार काउंसिल चुनाव पांच चरणों में कराने की अनुमति दे दी है। झारखंड बार काउंसिल का चुनाव तीसरे चरण में आयोजित होगा और इसे 15 मार्च 2026 तक पूरा करना अनिवार्य होगा।

पहले सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को 31 जनवरी 2026 तक चुनाव संपन्न कराने का आदेश दिया था, लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आग्रह के बाद अब समयसीमा को चरणबद्ध रूप में बढ़ाया गया है। नए आदेश के अनुसार, देश की सभी बार काउंसिलों का चुनाव 30 अप्रैल 2026 तक हर हाल में पूरा होना चाहिए।

कानून की डिग्रियों का सत्यापन अनिवार्य, लेकिन चुनाव नहीं रुकेंगे:

फर्जी डिग्री के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों की कानून की डिग्रियों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। हालांकि अदालत ने यह साफ कर दिया है कि सत्यापन कार्य चलने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया बाधित नहीं होगी।
जिन वकीलों का सत्यापन अभी अधूरा है, वे प्रोविजनल रूप से मतदान कर सकेंगे। यदि बाद में उनकी डिग्री फर्जी पाई जाती है, तो उन्हें चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। कोर्ट ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे विशेष टीम गठित करें और एक सप्ताह के भीतर सत्यापन रिपोर्ट भेजें।

झारखंड बार काउंसिल का कार्यकाल खत्म, तदर्थ कमेटी संभाल रही जिम्मेदारी:

झारखंड बार काउंसिल का कार्यकाल 28 जुलाई 2023 को समाप्त हो गया था और तब से तदर्थ कमेटी ही इसके संचालन का कार्य संभाल रही है। वकीलों के सत्यापन में देरी के कारण चुनाव लगातार टलते रहे।अब सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद स्पष्ट हो गया है कि सत्यापन को आधार बनाकर चुनाव आगे नहीं बढ़ाए जा सकेंगे।

सुपरवाइजरी कमेटी और नियमों पर संशय:

चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर एक हाई पावर सुपरवाइजरी कमेटी गठित की है, जिसका नेतृत्व सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे।जिला बार संघों और हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव लड़ने पर अभी संशय बरकरार है, क्योंकि “वन मैन, वन पोस्ट” नियम पर निर्णय लंबित है। माना जा रहा है कि चुनाव तिथि घोषित होते ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया इस पर स्पष्ट निर्देश जारी कर सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles