JharkhandBokaro Sector-4: बोकारोः सेक्टर-4 में भीषण आ’ग, दर्जनभर दुकानें राख

Bokaro Sector-4: बोकारोः सेक्टर-4 में भीषण आ’ग, दर्जनभर दुकानें राख

Bokaro Sector-4:

बोकारो। बोकारो के सिटी सेक्टर-4 स्थित हरि मंदिर के पास बीती देर रात आग लग गई, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से यह घटना हुई।

आग तेजी से फैलती चली गईः

आग की बड़ी लपटें और धुआं देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलने पर बोकारो स्टील प्लांट (सेल) और जिला प्रशासन की चार दमकल गाड़ियां पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ज़्यादातर दुकानें जल चुकी थीं।

लाखों का नुकसानः

जली हुई दुकानों में चिकन-चिली और फास्ट-फूड स्टॉल, कपड़े की दुकानें, मोबाइल एक्सेसरीज़ और जनरल स्टोर शामिल हैं। दुकानदारों का कहना है कि आग इतनी अचानक लगी कि उन्हें कुछ भी बचाने का समय नहीं मिला। व्यापारियों के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी पर असर पड़ेगा।

जांच के आदेशः

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है। वहीं, डीसी अजय नाथ झा ने इस आगजनी मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles