Ranchi Police:
रांची। राज्य में साक्षर आरक्षी से एएसआई में प्रोन्नति के लिए आयोजित परीक्षा में राजधानी रांची के 298 आरक्षियों में से 172 फेल हो गए हैं, यानी 57 फीसदी आरक्षी असफल रहे हैं। इन आरक्षियों में से अधिकांश पर राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी है। इनमें अधिकांश आरक्षी फायरिंग और आपराधिक न्याय व्यवस्था से जुड़े कानून जैसे दंड प्रक्रिया संहिता, भारतीय न्याय संहिता, एविडेंस एक्ट विषय में जानकारी नहीं होने की वजह से असफल हुए हैं।
ये सभी करीब 10 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। दरअसल यह परीक्षा इनके प्रमोशन के लिए ली गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि जब इन्हें कानून व्यवस्था की जानकारी नहीं, निशाने में भी कच्चे हैं, तो फिर राजधानी की सुरक्षा कैसे कर पाएंगे। अगर ये सफल हो जाते तो आने वाले समय में इन्हें सहायक अवर निरीक्षक यानी एएसआई में प्रोन्नति मिलती, जिसके बाद इनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती। लेकिन, अब इन्हें फिर से इन विषयों की परीक्षा में पास होना होगा, जिनमें ये फेल हुए हैं।
रांची के जो साक्षर आरक्षी फेल हुए हैं, उन्हें फायरिंग व आपराधिक न्याय व्यवस्था से जुड़े कानून के विषय की तो पूरी जानकारी नहीं ही है।
Ranchi Police:
इसके अलावा भी कई ऐसे विषय हैं, जिसके बारे में आरक्षियों को जानकारी नहीं है और वे फेल हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इनके जिम्मे राजधानी जैसे बड़े शहर की सुरक्षा का भार है। वीवीआईपी मूवमेंट में इनको ड्यूटी दी जाती है। संवेदनशील स्थितियों में इनकी तैनाती होती है। रांची शहर की विधि-व्यवस्था की जिम्मेवारी भी इनके कंधों पर होती है। जब जानकारी ही नहीं होगी तो वे ड्यूटी कैसे करेंगे और कैसे शहर को सुरक्षित रख पाएंगे।
Ranchi Police: परीक्षा से पूर्व 3 माह का प्रशिक्षण भी मिलाः
साक्षर आरक्षियों को एएसआई में प्रोन्नति देने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा से पूर्व करीब तीन माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम काफी कठिन होता है। जिसकी शुरुआत सुबह 5 बजे से ही शुरू हो जाती है। सुबह 5 बजे से लेकर 7 बजे तक प्रशिक्षण केंद्रों पर पीटी और दौड़ का आयोजन किया जाता है। इसके बाद सात से 9 बजे तक परेड होती है। फिर सुबह 10 बजे से लेकर दिन के एक बजे तक थ्योरी की पढ़ाई होती है। प्रत्येक थ्योरी क्लास 45 मिनट का होता है। इसके बाद 4 बजे से फिर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होता है, जो दो घंटे तक चलता है। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद इनके लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। पूरे राज्य में 30 प्रतिशत आरक्षी फेल, 3573
Ranchi Police: आरक्षी परीक्षा में हुए थे शामिलः
पूरे राज्य में 30 फीसदी साक्षर आरक्षी इस परीक्षा में फेल हो गए हैं। 3573 आरक्षियों को प्रोन्नति देने के लिए राज्य के तीन प्रशिक्षण केंद्रों सीटीसी मुसाबनी, जंगल वारफेयर नेतरहाट व जेएपीटीसी पदमा हजारीबाग, इन तीन सेंटरों पर 2 से 14 सितंबर 2024 तक लिखित, शारीरिक व मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। राज्य भर के 3573 आरक्षी इस परीक्षा में शामिल हुए, इनमें से 1039 परीक्षा में फेल हो गए हैं। राज्य के कुल 2534 को ही इस परीक्षा में सफलता मिली है।
Ranchi Police:
इस संबंध में रांची में तैनात आरक्षियों का कहना है कि वे हमेशा ही ड्यूटी पर रहते हैं। ड्यूटी के कारण कई आरक्षी तो ट्रेनिंग में शामिल तक नहीं हो सके। खास कर रांची में इतनी वीआइपी मुवमेंट रहती है कि ट्रेनिंग में भाग लेना संभव ही नहीं था। कुछ ने कहा कि ये ट्रेनिंग नियमित होनी चाहिए, ताकि सभी आरक्षी अपडेट रह सकें। इसके अलावा लगातार ड्यूटी से मानसिक थकान भी हो जाती है, इसलिए समय-समय पर उन्हें विश्राम भी मिलना चाहिए। लगातार ड्यूटी के बाद प्रमोशन के लिए भी टेस्ट देना मुश्किल है।
इसे भी पढ़े
Ranchi Police: रांची पुलिस का जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम कल, लोगों की सुलझेंगी समस्याएं



