Ranchi parking charges: रांची में छुट्टी के दिन पार्किंग चार्ज आधा, 10 मिनट पार्किंग फ्री, टोल फ्री नंबर जारी

1 Min Read

Ranchi parking charges:

रांची। राजधानी रांची में छुट्टियों के दिन पार्किंग चार्ज आधा ही लगेगा। इतना ही नहीं, 10 मिनट की पार्किंग तो बिलकुल फ्री होगी। नगर निगम की ओर से वाहन पड़ाव व आटो स्टैंड की सूची जारी की गई है।

10 मिनट का पार्किंग नि:शुल्क होगाः

संबंधित वाहन पड़ाव व आटो स्टैंड पर 10 मिनट का पार्किंग नि:शुल्क होगा, जबकि शनिवार, रविवार व सरकारी छुट्टी के दिनों में पार्किंग शुल्क आधा होगा।

सूची लगाने का सख्त आदेशः

रांची नगर निगम की ओर से संबंधित वाहन पड़ाव व आटो स्टैंड पर पार्किंग की दर भी निर्धारित कर दी गई है। साथ ही सभी वाहन पड़ाव के संवेदकों को पड़ाव स्थल पर दर सूची लगाने का सख्त आदेश दिया गया है।

टॉल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैः

रांची नगर निगम की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी भी वाहन पड़ाव व आटो स्टैंड के संवेदक की ओर से निर्धारित दर के अतिरिक्त राशि ली जाती है तो रांची नगर निगम कार्यालय के टॉल फ्री नंबर 1800-120-2929/9431104429 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Share This Article