Latest NewsJustice Surya Kant: भारत के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, जानिए उनके प्रेरणादायक सफर के बारे में

Justice Surya Kant: भारत के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, जानिए उनके प्रेरणादायक सफर के बारे में

Justice Surya Kant:

चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा के हिसार जिले के छोटे-से गांव पेटवाड़ में जन्मे जस्टिस सूर्यकांत की कहानी दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का अद्भुत उदाहरण है। तपती दोपहर में खेतों में गेहूं की मड़ाई करते समय एक किशोर ने आसमान की ओर देखकर खुद से कहा “मैं अपनी जिंदगी बदल दूंगा।” सरकारी स्कूल में बोरी पर बैठकर पढ़ने वाले उस लड़के ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन वह देश की सर्वोच्च न्यायिक व्यवस्था का नेतृत्व करेंगे।


10 फरवरी 1962 को जन्मे सूर्यकांत पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। पिता मदनगोपाल शास्त्री संस्कृत शिक्षक थे और माता शशि देवी गृहिणी। परिवार की सादगी और अनुशासन ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ने में बड़ी भूमिका निभाई।

कानूनी शिक्षा और संघर्षों की शुरुआत:

जस्टिस सूर्यकांत ने 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से कानून की डिग्री हासिल की और उसी वर्ष हिसार जिला न्यायालय से वकालत की शुरुआत की। एक वर्ष बाद वे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने चंडीगढ़ चले गए। 2011 में उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर भी किया।38 वर्ष की उम्र में वे हरियाणा के सबसे युवा महाधिवक्ता बने। 2004 में उन्हें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। अक्टूबर 2018 में वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने और 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश।


24 नवंबर 2025 को उन्होंने भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली और 9 फरवरी 2027 तक वे सर्वोच्च न्यायालय का नेतृत्व करेंगे।

महत्वपूर्ण फैसलों में निभाई अहम भूमिका

जस्टिस सूर्यकांत कई ऐतिहासिक मामलों का हिस्सा रहे हैं:

  • बिहार में मसौदा मतदाता सूची से बाहर किए गए 65 लाख मतदाताओं की जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश।
  • अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को बरकरार रखने वाली संविधान पीठ के सदस्य।
  • ओआरओपी योजना को वैध ठहराया तथा सशस्त्र बलों में महिलाओं के लिए समान अवसरों का समर्थन।
  • असम से जुड़े नागरिकता विवादों में धारा 6A की वैधता को बरकरार रखने वाले निर्णय का हिस्सा।
  • दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को जमानत देने वाली पीठ के सदस्य, हालांकि उन्होंने गिरफ्तारी को सही बताया था।
  • निजी जीवन, रुचियां और विवाद:

जस्टिस सूर्यकांत की शादी 1980 में सविता शर्मा से हुई, जो कॉलेज प्रिंसिपल रह चुकी हैं। उनकी दो बेटियां कानून में मास्टर डिग्री कर रही हैं। वे कविता लिखते हैं, खेती से प्रेम करते हैं, पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करते हैं और पत्रकारिता के प्रशंसक हैं।
उनकी पुस्तक ‘Administrative Geography of India’ वर्ष 1988 में प्रकाशित हुई।
हिमाचल हाईकोर्ट में रहते हुए उन पर कुछ कदाचार के आरोप लगे, परंतु कोई भी साबित नहीं हो सका।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles