BiharEast Central Railway: पूर्व मध्य रेल ने शुरू की 14 नई ट्रेनें, स्टेशन हुए अपग्रेड

East Central Railway: पूर्व मध्य रेल ने शुरू की 14 नई ट्रेनें, स्टेशन हुए अपग्रेड

East Central Railway:

पटना, एजेंसियां। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि परिचालन, सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

नई ट्रेनें और विस्तारः

अक्टूबर में 14 जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। इसमें पटना – नवादा, पटना – इसलामपुर, बक्सर, गया, पाटलिपुत्र-गया, पाटलिपुत्र – बलिया, किऊल – मोकामा, झाझा – दानापुर, सहरसा – पूर्णिया कोर्ट, बिहारीगंज – पूर्णिया कोर्ट और गौनहा – नरकटियागंज जैसी ट्रेनों को शामिल किया गया। इसके अलावा मुजफ्फरपुर–चर्लपल्ली और दरभंगा–मदार के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की दो जोड़ी ट्रेनें भी शुरू की गईं।

4 जोड़ी ट्रेनों का विस्तारः

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार जोड़ी ट्रेनों का परिचालन विस्तार भी किया गया। इसमें दानापुर – सुगौली एक्सप्रेस का नरकटियागंज तक विस्तार और बिलासपुर–पटना एक्सप्रेस का बक्सर तक विस्तार शामिल है। अक्टूबर में पूर्व मध्य रेल के 11 स्टेशनों पर 17 ट्रेनों को नए ठहराव दिए गए, जिससे स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिली।

टिकट बुकिंग और सुविधाओं में सुधारः

टिकट सुविधा को आसान बनाने के लिए पांच नए यूटीएस काउंटर खोले गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 433 हो गई। इसके अलावा 14 प्रमुख स्टेशनों पर 32 मोबाइल यूटीएस की व्यवस्था भी की गई।

स्टेशन और बुनियादी ढांचे में सुधारः

पटना जंक्शन पर प्लेटफार्म 2/3 पर नया एस्केलेटर लगाया गया, जबकि प्लेटफार्म 4/5 पर दो नए यूरिनल बनाए गए। दानापुर मंडल के सकलडीहा और बड़हिया स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज और रैंप का निर्माण पूरा हुआ। दरौली स्टेशन के प्लेटफार्म सतह का उन्नयन किया गया और अथमलगोला स्टेशन तथा पटना जंक्शन पर वाटर बूथ स्थापित किए गए।

सहरसा–अमृतसर ट्रेन चलेगीः

सहरसा – अमृतसर विशेष ट्रेन यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने सहरसा से अमृतसर के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04667 सहरसा–अमृतसर स्पेशल 23 नवंबर से परिचालित होगी। यह ट्रेन सहरसा से सुबह 07:30 बजे रवाना होगी और रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित और शयनयान कोच सहित सामान्य और जनरल कोच भी शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles