Ranchi Municipal Corporation elections: रांची नगर निगम चुनाव में 53 वार्डों के लिए 909 मतदान केंद्र तैयार, नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से

2 Min Read

Ranchi Municipal Corporation elections

रांची। रांची नगर निगम और नगर पंचायत बुड़ू क्षेत्र में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मतदान 23 फरवरी 2026 को होगा। उपविकास आयुक्त (डीडीसी) सौरभ कुमार भुवनिया ने समाहरणालय के जी-14 सभागार में मंगलवार को प्रेस वार्ता में चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी दी।

नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से

नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित की गई है। प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह 7 फरवरी को आवंटित किए जाएंगे।

मतदान का समय

मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी। रांची नगर निगम क्षेत्र में कुल 53 वार्ड हैं, जहां 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 808 मुख्य और 101 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। वहीं, बुड़ू नगर पंचायत में 13 वार्डों के लिए 16 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें कुल 16,625 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 8,168 पुरुष और 8,457 महिला मतदाता हैं। संवेदनशीलता के आधार पर बुड़ू में 15 सामान्य और 1 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किया गया है।

सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश

प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी चुनाव कराने की प्रतिबद्धता जताई है।

Share This Article
Exit mobile version