रामगढ़: विजयादशमी पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की शस्त्र पूजा ( Ramgarh: Minister of State for Defense Sanjay Seth performed Shastra Puja on Vijayadashami )

2 Min Read

रामगढ़। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विजयादशमी का त्योहार सेना के जवानों के बीच मनाया। शनिवार को वह रामगढ़ आर्मी कैंप पहुंचे।

यहां उन्होंने पंजाब रेजिमेंटल सेंटर और सिख रेजीमेंटल सेंटर के जवानों के साथ शस्त्र पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की आराधना की, साथ ही शस्त्र पूजन कर जवानों का भी हौसला बढ़ाया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दशहरे का पर्व है। आज असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत की गाथा गाई जाती है।

आज शक्ति की पूजा, शस्त्र पूजा, हमारी संस्कृति का मूल आधार है। इससे अच्छा दिन कुछ हो नहीं सकता कि मैं जवानों के बीच हूं।

शस्त्रों का पूजन शक्ति प्रदर्शन नहीं, हमारी श्रद्धाः

संजय सेठ ने कहा कि शस्त्रों का पूजन हमारी शक्ति का प्रदर्शन नहीं अपितु उनके प्रति हमारी श्रद्धा है। इनसे ही हमारी सीमाएं सुरक्षित रहती हैं, हम इनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि आज हम 70% आत्मनिर्भर हो चुके हैं। यह आत्मनिर्भरता देश की विकास की पहचान है।

वर्ष 2047 में जब हम आजादी के 100वीं वर्षगांठ को मानेंगे, तब हम दुनिया के शिखर पर होंगे। यह छावनी 1941 से मौजूद है।

1967 से पंजाब रेजिमेंटल सेंटर और सिख रेजीमेंटल सेंटर यहां काम कर रहा है। इस स्थान ने गुरु गोविंद सिंह जी की प्रेरणा को आत्मसात कर लिया है।

यह आर्मी कैंप हमारा मस्तक है। इसकी वीर गाथा का लोहा पूरी दुनिया मानती है। वीर जवान जितना पसीना बहाते हैं उतना ही वह मजबूती से खड़े रहते हैं।

उन्होंने सेना के सभी अधिकारियों को दशहरे की बधाई दी और उन्हें मिठाई खिलाकर त्योहार मनाया।

इसे भी पढ़ें

जलमग्न मोहल्लों का जायजा लेने पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ [Minister of State for Defense Sanjay Seth arrived to take stock of the submerged localities]

Share This Article
Exit mobile version