रांची। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन गरीब आदमी का बेटा है, इसलिए हेमंत सोरेन ने सत्ता से बाहर कर दिया।
बीजेपी की सरकार आएगी तो घुसपैठियों और रोहिंग्या को बारी-बारी से पहचान कर बाहर करेंगे।
भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन चुका है, पाकिस्तान को घर में घुसकर मारे हैं। कोई भी बाहरी देश छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं।
यह आज का भारत है। केंद्र सरकार ने झारखंड में रेलवे को संसाधन बढ़ाने के लिए 7000 करोड़ रुपए दिए हैं।
भाजपा की बनेगी सरकार, हर घर शौचालय और नल
राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो 3 साल के भीतर सभी को अपना घर, शौचालय और नल मिलेगा।
झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा की उपेक्षा की है, लेकिन हमलोग पूरे देश में गौरव के साथ जयंती मनाएंगे। झारखंड के आदिवासियों के बारे में सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही सोचा है।
देश को आजाद हुए 75 वर्ष से अधिक बीत गए, लेकिन किसी ने भी आदिवासियों के उत्थान के लिए नहीं सोचा है।
भाजपा की सरकार आएगी तो आदिवासियों को सभी तरह की सरकारी सुविधा और रोजगार मुहैया कराई जाएगी।
इसे भी पढ़ें