Power cut in Ranchi
रांची। राजधानी रांची में आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 11 केवीए बिरसा फीडर से होने वाली बिजली सप्लाई रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते अस्थायी रूप से बंद की जाएगी।
इन इलाकों में बिजली बाधित
इस दौरान बंधु नगर, बिरसा चौक, हवाई नगर, हटिया स्टेशन रोड समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग ने बताया कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विभाग की लोगों से अपील
विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
