PHED scam case: PHED घोटाला मामले में 3 अफसर सस्पेंड [3 officers suspended in PHED scam case]

1 Min Read

PHED scam case:

रांची। वाणिज्य कर विभाग ने पेयजल स्वच्छता विभाग में हुए घोटाले के आरोप में तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। घोटाले के समय संबंधित अधिकारी कोषागार पदाधिकारी और कोषागार पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। निलंबन के समय वे प्रोन्नत हो कर संयुक्त आयुक्त व सहायक आयुक्त हो गये हैं। निलंबित अधिकारियों पर 19.73 करोड़ की फर्जी निकासी में शामिल होने का आरोप है।

PHED scam case: इन्हें किया गया निलंबितः

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार रांची कोषागार के तत्कालीन कोषागार पदाधिकारी मनोज कुमार, रांची के तत्कालीन कोषागार पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा , पेयजल घोटाले के तीसरे आरोपी डॉक्टर मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

Ranchi Land Scam: जमीन घोटाले मामले में एनआईसी में ईडी की रेड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं