रांची। क्रिसमस को लेकर रजधानी रांची सज संवर कर दुल्हन बनी हुई है। मसीही भाइयों का उत्सह देखते ही बन रहा है। राजधानी रांची में क्रिसमस को लेकर हर चौक चौराहे पर दुकानें सज गई हैं।
क्रिसमस पर्व को लेकर मसीही समुदाय के लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। क्रिसमस की थीम पर सजी दुकानों में विभिन्न सजावटी सामग्रियां उपलब्ध हैं, जो त्योहार की खुशियों को दोगुना कर रही हैं।
खरीददार अपने घर और आंगन को सजाने संवारने के लिए बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। नये परिधानों की भी खरीददारी हो रही है। क्रिसमस में सबसे अधिक मांग झालरों, सैंटा, स्टार, चरनी और क्रिसमस ट्री की हो रही है।
क्रिसमस बाजार मेन रोड, अपरबाजार, चर्च रोड, कोकर, लालपुर, कांटाटोली, धुर्वा, डोरंडा, बहुबाजार सहित अन्य क्षेत्रों मंस लगा है।
सर्जना चौक की सजावट देखते ही बन रहीः
सर्जना चौक स्थित मेन रोड के दुकानदारों के मुताबिक बाजार में काफी उत्साह है। लगभग तीन साल से वे क्रिसमस के सामान बेच रहे हैं। पिछले साल काफी बिक्री हुई थी। इस साल भी कई चुनिंदा आईटम की काफी डिमांड है।
इस बर्ष भी अच्छी बिक्री हो रही है। क्रिसमस को लेकर बिक्री जोरो पर है। जेवियर कॉलेज के समीप दुकानदार अजय तिर्की के मुताबिक लोग सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। दुकान में विभिन्न डिजाइन के संता क्लाउज, चरनी सेट, स्टार, बच्चों के ड्रेस, इलेक्ट्रिकल डेकोरेशन आइटम, क्रिसमस ट्री जैसे सामान मौजूद है।
यही हाल पुरुलिया रोड, क्लब रोड और मेन रोड का भी है। सभी दुकानें गिफ्ट आइटमों से सजी है। लोग परिवार के साथ मार्केटिंग करने पहुंच रहे हैं। आज देर शाम से गिरजाघरों में भीड़ उमड़नी शुरू हो जायेगी। इसके बाद आधी रात प्रभु इशु के जन्म तक प्रार्थना चलेगी और अन्य रस्म रिवाज की परंपराएं भी पूरी की जायेंगी।
इसे भी पढ़ें
विजय-तमन्ना भाटिया की क्रिसमस पार्टी की शानदार तस्वीरें हुयी वायरल, जानिए कौन कौन सितारे थे मौजूद