निशिकांत दुबे का नया धमाका-हेमंत सोरेन पर रेप केस दर्ज

1 Min Read

गोड्डा। गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने अपने ‘X’ अकाउंट पर बड़ा धमाका किया है।

गोड्डा सांसद ने अपने पोस्ट में कहा कि किसी महिला ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बलात्कार का केस दर्ज किया है।

पोस्ट के अनुसार यह मामला 2013 का है। सांसद निशिकांत दुबे ने पोस्ट में लिखा-‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के खिलाफ मुम्बई की उस महिला ने बलात्कार का केस दर्ज कर दिया।

यह मामला 2013 में मुख्यमंत्री रहते मुम्बई के होटल का है। जानकारी के अनुसार उन्होंने 164 में मजिस्ट्रेट के सामने उपस्थित होकर केस दर्ज किया’।

गोड्डा सांसद के पोस्ट में कितनी सच्चाई है, यह कोई नहीं जानता, लेकिन देखना यह है कि निशिकांत दुबे का यह पोस्ट क्या रंग लाता है।

इसे भी पढ़ें

तेजस्वी के सेलिब्रेशन पर मांझी और चिराग का तंज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं