रांची। रांची में स्पेशल ब्रांच में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। रांची के कांके रिंग रोड में दारोगा का शव मिला है। मृतक दारोगा की पहचान अनुपम कुमार कच्छप के रूप में हुई।
मृतक के शव को रिम्स भेजा दिया गया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बता दें, पिछले दिनों गुमला में पुलिस जवान की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
वहीं सब इंस्पेक्टर की हत्या की सूचना मिलने के बाद आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, डीआईजी रांची अनूप बिरथरे,एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी रिम्स के ट्रामा सेंटर पहुंचे।
घटना को लेकर पुलिस अधिकारी एक्शन मोड में हैं। इस मामले में पुलिस टीम जांच में जुट गयी है। कई डीएसपी और थानेदार इस कांड की जांच करने का निर्देश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें
रांची सिविल कोर्ट के वकील की चाकू मारकर हत्या, वकीलों में रोष