Reservation in municipal bodies: जनवरी में फाइनल होगा नगर निकायों का आरक्षण चार्ट

2 Min Read

Reservation in municipal bodies

जमशेदपुर। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायती राज विभाग की ओर से नगर निकायों के वार्ड और अध्यक्ष/मेयर पद के आरक्षण चार्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। पूर्वी सिंहभूम जिले में मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के लिए वार्ड आरक्षण का खाका तैयार किया जा रहा है। जिला पंचायती राज कार्यालय ने अंचल कार्यालयों को दिसंबर के अंत तक हर हाल में वार्ड आरक्षण चार्ट तैयार कर भेजने का निर्देश दिया है।

पंचायती राज विभाग के अनुसार

पंचायती राज विभाग के अनुसार, जिला स्तर से प्राप्त चार्ट की जांच के बाद जनवरी के पहले सप्ताह तक इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। त्रुटि पाए जाने पर चार्ट को सुधार के लिए अंचल कार्यालय वापस भेजा जाएगा। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीसी कार्यालय और फिर रांची स्थित पंचायती राज विभाग से मंजूरी मिलेगी।

सूत्रों के मुताबिक

सूत्रों के मुताबिक, जनवरी के मध्य तक पूरे राज्य के नगर निकायों का आरक्षण चार्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं, मानगो नगर निगम में मेयर पद अनारक्षित रहने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि सरकार की नीति में बदलाव के बाद अब एकल पदों पर भी नियमानुसार आरक्षण लागू किया जा रहा है।

Share This Article
Exit mobile version