Morhabadi: मोरहाबादी के दुकानदारों ने नगर निगम का किया घेराव [The shopkeepers of Morhabadi encirclement the Municipal Corporation]

2 Min Read

रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के दुकानदारों ने मंगलवार को रांची नगर निगम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। ये दुकानदार मोरहाबादी में बने वेंडर मार्केट में दुकानों के आवंटन में लाटरी प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब ये दुकानें उनके लिए बनी हैं, तो यहां लालपुर, रातू रोड और कचहरी के दुकानदारों को जगह क्यों दी जा रही है।

Morhabadi : दो दिन से कर रहे प्रदर्शन

इसे लेकर मोरहाबादी के दुकानदारों ने बीते सोमवार को भी नगर निगम में प्रदर्शन किया था। इसके बाद मंगलवार की सुबह सभी ने बैठक की और नगर निगम का कार्यालय घेरने पहुंच गये। इन्होंने निगम कार्यालय का मेन गेट जामकर देर तक नारेबाजी की। फिर इनकी मुलाकात निगम के उप प्रशासक संजय कुमार से हुई।

इन दुकानदारों का कहना है कि निगम के अधिकारी उनकी पेट पर लात मार रहे हैं। बरसो से वे यहां दुकान लगा रहे हैं। पर बार-बार उन्हें किसी न किसी बहाने हटाया जाता रहा है। अब तो निगम से स्थाई रूप से उन्हें हटाने की व्यवस्था कर दी है। बाहर के दुकानदारों को दुकानें मिलेंगी, तो वे कहां जायेंगे।

इसे भी पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस 2024, मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण 

Share This Article
Exit mobile version