JAC: मैट्रिक टॉप टेन में 7 लड़कियां, इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय का परचम [JAC: 7 girls in matriculation top ten, Indira Gandhi Balika Vidyalaya’s flag hoisted]

2 Min Read


रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल के नतीजे बेहद खास रहे, क्योंकि गढ़वा की गीतांजलि कुमारी ने स्टेट टॉपर बनकर झारखंड का नाम रोशन किया है। गीतांजलि के पिता उमेश पाल एक पारा टीचर हैं।

वहीं, पाकुड़ की बेटी रितु कुमारी और जुमका की अमृता कुमारी ने संयुक्त रूप से दूसरा रैंक हासिल किया है। खास बात यह रही कि इस साल के टॉप टेन में सात लड़कियों ने जगह बनाई है। इससे राज्य में लड़कियों की शिक्षा में बढ़ती भागीदारी और उनके हुनर की झलक मिलती है।

टॉपर्स की सूची में तीसरे स्थान पर अमृता गुप्ता (प्रमोद कुमार साह की बेटी), चौथे पर पूजा कुमारी (सदानंद महतो की बेटी) और पांचवें स्थान पर प्रॉप वी हाई स्कूल तिलैया रंगाटांड के अमर कुमार शामिल हैं। कुल मिलाकर, इस साल का रिजल्ट झारखंड की बेटियों की कड़ी मेहनत और उनके हौसलों की जीत की कहानी कहता है।

खास बात यह भी है कि टाप 3 पर विराजमान सभी लड़कियां इंदिका गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग की छात्रा हैं। इस स्कूल ने शानदार रिजल्ट दिया है। बता दें कि आज शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने JAC ऑफिस में रिजल्ट जारी किया। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गई मैट्रिक की परीक्षा में कुल 4 लाख 33 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे।

1297 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा 11 फरवरी से 9 मार्च के बीच हुई थी, जिसमें 4 मार्च से 20 मार्च तक प्रैक्टिकल एग्जाम हुए थे। इस बार छात्रों ने पिछले बार से अच्छा प्रदर्श किया है। वर्ष 2024 में 90.40 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे, जो बढ़कर इस बार 91.71 प्रतिशत हो गया। कोडरमा जिले में सबसे ज्यादा छात्र सफल हुए हैं। वहीं सबसे कम गुमला से हैं। छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल में जारी होने की संभावना

Share This Article
Exit mobile version