मंत्री आलमगीर का पीएस संजीव और उसका नौकर जहांगीर 6 दिन की रिमांड पर

2 Min Read

रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम 6 दिन की ईडी रिमांड पर रहेंगे।

कल देर रात पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी के बाद आज सुबह उन्हें ईडी ने विशेष कोर्ट में पेश किया।

ईडी की ओर से पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी गई थी, कोर्ट ने 6 दिन की मंजूरी दी है। कल से पूछताछ शुरू होगी।

बता दें कि सोमवार सुबह संजीव लाल के घर समेत 6 जगहों पर ईडी ने रेड की, जो सोमवार देर रात तक चली।

दिनभर की जांच के बाद ED ने कुल 35.23 करोड़ रुपए कैश और ट्रांसफर-पोस्टिंग के पेपर बरामद किए।

आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के फ्लैट से 31.20 करोड़ और बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से 2.93 करोड़ रुपए मिले थे।

संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम को देर रात ही प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।

बताते चलें कि ED ने सोमवार की सुबह करीब 6.30 बजे एक साथ नौ जगहों पर छापेमारी की।

जिसमें मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल, संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम, बिल्डर मुन्ना सिंह, इंजीनियर कुलदीप सिंह, इंजीनियर विकास कुमार सहित कई लोग शामिल हैं।

संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के हरमू रोड स्थित सर सैयद रेसिडेंसी के ब्लॉक बी के फ्लैट नंबर 1A से ईडी ने जांच शुरू की।

ईडी को यहीं सबसे अधिक कैश मिले। वहीं दूसरा कैश बिल्डर मुन्ना सिंह के पीपी कंपाउंड स्थित आवास में मिला।

इसके अलावा अन्य जगहों से कई तरह के दस्तावेज मिले हैं। छापेमारी रात के लगभग 11.30 बजे तक चली।

इसे भी पढ़ें

ईडी की रेड जारी, रांची में ठेकेदार के घर से डेढ़ करोड़ कैश मिले

Share This Article
Exit mobile version