झारखंड के कई जिलों में आज बारिश, अलर्ट जारी

1 Min Read

रांची। मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में आज बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

12 मई तक राज्य के कई इलाकों में बारिश, वज्रपात के साथ-साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है।

मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर पड़ेगा। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

झारखंड के कई इलाकों में कल देर रात बारिश हुई। जिसकी वजह से राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बदले मौसम के मिजाज को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राज्य के पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर जिले में ओलावृष्टि की संभावना है।

इसे देखते हुए ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आज भी राज्य में बादल छाए रहेंगे और राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।

आज राज्य के कई जगहों पर तेज गर्जन के साथ हवा की रफ्तार भी तेज रहेगी।

इसे भी पढ़ें

मंत्री आलमगीर का पीएस संजीव और उसका नौकर जहांगीर 6 दिन की रिमांड पर

Share This Article
Exit mobile version