ईडी की रेड जारी, रांची में ठेकेदार के घर से डेढ़ करोड़ कैश मिले

2 Min Read

रांची। लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है।

आज डोरंडा इलाके में रहने वाले कॉन्ट्रैक्टर राजीव कुमार सिंह के ठिकाने पर भी रेड पड़ी है।

छापेमारी में ED ने ठेकेदार राजीव कुमार सिंह से डेढ़ करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कैश हेराफेरी में उसके जरिए 10 करोड़ से ज्यादा की रकम उड़ाई गई थी।

यह छापेमारी सुबह पांच बजे से ही चल रही है। इस छापेमारी के दायरे में बिल्डर और कॉन्ट्रैक्टर आए हैं।

वीरेंद्र राम मामले में ईडी ने 6 मई को रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था।

एक दिन पहले मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के नौकर के घर से 35 करोड़ रुपए कैश मिले थे। आज एक बार फिर ED रांची के सात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह से ED कार्रवाई में लगी हुई है। छापेमारी की यह कार्रवाई शहर के अलग-अलग सात जगहों पर चल रही है।

सिंह मोड़ के पास रहने वाले एक बिल्डर के अलावा रांची के रातू और आईटीआई बस स्टैंड के पास रहने वाले दो बिल्डरों के यहां भी छापा पड़ा है।

इसके अलावा कई दूसरे जगहों पर भी छापेमारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें

सलमान के घर पर फायरिंग मामले में पांचवी गिरफ्तारी

Share This Article
Exit mobile version