पिस्का नगडी। झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के द्वारा नगड़ी प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया तथा झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम दो सूत्री मांग से संबंधित एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की 23 जून 2024 को हुई बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में एक दिवसीय धरना दिया गया है।
संघ की दो मांगें हैं मूल ग्रेड पे 2400/- किया जाये और पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर 25 प्रतिशत में शेष प्रोन्नति वरीयता के आधार पर किया जाये।
आरक्षित 25 प्रतिशत पद पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में तीन बार अवसर देते हुए रिक्त स्थान भरा जाये।
मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि संघ की मांगों पर विचार करते हुए मांग की पूर्ति की जाये।
धरना में सालिक लोहरा, अक्षय सिंह, भुवनेश्वर ठाकुर, विशाल आनंद, सालंदी नंद, मोहन मुंडा, घृत लाल महतो और अनिल महतो शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें
जनजाति सुरक्षा मंच के द्वारा चलाया जा रहा है पत्र लेखन कार्यक्रम