होली को लेकर रांची से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

2 Min Read

रांची। अगले महीने होली है। होली को लेकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है। रांची से जयनगर और रांची से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

इसे जल्द ही दक्षिण पूर्व रेल मुख्यालय को भेजा जाएगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक सबसे ज्यादा भीड़ इन्हीं दो रूटों पर होती है।

हालांकि इन दोनों रूट में नियमित ट्रेनें भी चल रही हैं। उधर, रांची से पटना जाने वाली ट्रेनों में अभी भी होली के समय की सीटें खाली चल रही हैं।

रेलवे अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार होली में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रेलवे के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। होली में पहली बार रांची से एक अतिरिक्त ट्रेन की सेवा यात्रियों को मिल रही है।

इस बार रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन की सेवा भी यात्रियों को मिलेगी। इससे यात्रियों को होली में घर जाने में आसानी होगी।

फिलहाल रांची से पटना के लिए पांच ट्रेनों का ऑप्शन है और वे पटना से दूसरे शहर जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

..तो तय हो गया सीट शेयरिंग का फार्मूला जानिये, किसे मिली कौन सी सीट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं