इडी के रेडार पर कई और अधिकारी

IDTV Indradhanush
1 Min Read

सरकार से वीरेंद्र राम और अन्य मांगा ब्योरा

रांची। सस्पेंड चीफ इंजनियर वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी के बाद कई और सरकारी अधिकारी इडी के रेडार पर हैं। 100 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति के मालिक वीरेंद्र राम काफी पहले ही इडी के रडार पर थे। एजेंसी ने लंबे समय से वीरेंद्र राम का फोन सर्विलांस पर रखा था। इस दौरान कई लोगों से वीरेंद्र राम ने बातचीत की है। इसमें कई अधिकारी और उसके सहयोगियों के नाम भी शामिल है। ऐसे कई सरकारी अधिकारी ईडी की रेडार में है।


सरकार को लिखा पत्र

इडी ने राज्य सरकार को पत्र लिख कर कई जानकारी मांगी है। वीरेंद्र राम से टेंडर मैनेज करने की पूरी जानकारी के साथ- साथ उन लोगों के नाम पूछ रही जो इस खेल में शामिल है। इडी ने बीरेंद्र राम की संपत्ति की जानकारी मांगी है। अब तक वीरेंद्र राम द्वारा निबटाये गये टेंडर और सरकारी बंगला आवंटन के साथ- साथ इनकी नौकरी से जुड़ी डिटेल भी मांगी है।

​​​​​​​

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं