लालू को छोड़ अखिलेश के पाले में गईं ममता भुइयां, लड़ेंगी चुनाव [Mamata Bhuyan leaves Lalu and joins Akhilesh, will contest elections]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

पलामू। झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही पाला बदलने का खेल शुरू हो गया है। पलामू लोकसभा सीट से राजद के टिकट पर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी रहीं ममता भुइयां समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं। ममता भुइयां को छतरपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

ममता भुइयां ने कहा कि छतरपुर विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है, जिस कारण उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है।

बढ़ रहा सपा का कारवाः गोंड

समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रभारी व्यास जी गोंड ने कहा कि ममता भुइयां छतरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन राजद ने उन्हें टिकट नहीं दिया। समाजवादी पार्टी का कारवां बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें

ममता भुइयाँ पलामू से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार घोषित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं