Soma murder case: खूंटी के बहुचर्चित सोमा हत्याकांड में बड़ा खुलासा

1 Min Read

Soma murder case

खूंटी। खूंटी जिले में पहड़ा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड मामले में भी खूंटी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड को लेकर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, हत्या को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी और शूटर फरार चल रहा है। जिसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस पूरे मामले को लेकर खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि, हत्या की साजिश की प्लानिंग से लेकर घटना को अंजाम देने तक में इन आरोपियों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच चल रही है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

खूंटी पुलिस ने बाहा मुंडा, देवा पाहन, अनिश मुंडा, रविया पाहन, रमेश्वर संगा, पंकज कुमार शर्मा और देवव्रत नाथ शाहदेव को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, एक को छोड़कर सारे आरोपी खूंटी जिले के ही रहने वाले हैं।

Share This Article
Exit mobile version