Maiya Samman Yojana:
रांची। झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी राहत मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त का भुगतान जल्द ही शुरू होने वाला है। राज्य सरकार ने 50 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 की मासिक राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजने की तैयारी पूरी कर ली है। पूर्वी सिंहभूम जिले में 2,80,000 से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
16वीं किस्त जल्द
इस किस्त में विशेष प्रावधान के तहत जिन महिलाओं को पिछली किस्तें नहीं मिली थीं, उन्हें इस 16वीं किस्त में दो किस्तों की राशि यानी ₹5,000 एक साथ दी जाएगी। मंईयां सम्मान योजना 18 से 50 वर्ष की आयु की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। विभाग ने लाभार्थियों को सुनिश्चित करने को कहा है कि उन्हें राशि बिना किसी रुकावट के प्राप्त हो।
